अयोध्या: कबीर मठ में तीन दिवसीय मेला व आध्यात्मिक सम्मेलन कल से
अयोध्या। पारंपरिक रूप से इस वर्ष भी जियनपुर स्थित कबीर मठ में सोमवार से तीन दिवसीय कबीर मेला व आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दाेपहार 2 बजे मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाइकाेर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र सिंह करेंगे।
रविवार को श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष म. उमाशंकर दास ने बताया कि सद्गुरु रामसूरत साहेब व उदार साहेब की पुण्य स्मृति पर आयोजित यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर बुधवार तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कबीर आश्रम सूरत गुजरात के महंत देवेंद्र साहेब और भाजपा किसान माेर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंदर वर्मा मौजूद रहेंगे।
प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बीजक पाठ, दाेपहार 2 बजे से शाम 4 बजे तक विचार गाेष्ठी और सायंकाल 5 बजे से मध्यरात्रि तक गाेरखपुर आकाशवाणी के कलाकार रामप्रसाद साहेब की मंडली का भजन संध्या कार्यक्रम होगा। साथ ही मुख्य प्रवचनकर्ता कबीर समाधि स्थल मगहर के पीठाधीश्वर आचार्य विचार साहेब व मुख्य वक्ता दरगाह शरीफ किछाैछा अंबेडकरनगर के सैय्यद माे. इरफान हाेंगे।
यह भी पढ़ें: Fatehpur News: जंगल में मिला तांत्रिक का शव… हत्या कर फेंकने की आशंका, खुलासे को चार टीमें गठित
