इंडिया गठबंधन से घबराकर पीएम मोदी कर रहे हैं संजय सिंह को परेशान, आप ने किया नोएडा में प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। आम आदमी पार्टी ने यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज बने संजय सिंह को दबाने प्रयास किया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश रची गई है।
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आप के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी, इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इसी से परेशान होकर उन्होंने इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को दबाने का प्रयास करते हए गिरफ्तार करवाया है।
उन्होंने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है। क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नहीं आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: फसाड के कार्यों की गुणवत्ता में न हो कमी - गौरव दयाल
