बहराइच: 24 घंटे बीतने के बाद भी पिंजड़े में कैद नहीं हो पाया तेंदुआ, डीएफओ निरंतर रख रहे निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर, बहराइच। जिले के लोहरा गांव में तेंदुए के हमले को देखते हुए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया है। लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। तेंदुआ पिंजड़े में नहीं कैद हुआ है। वहीं निरंतर हो रहे हमले से गांव के लोग दहशत में हैं।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के अंतर्गत लोहरा गांव में तेंदुए की आमद काफी बढ़ गई है। तेंदुए ने एक बालिका पर हमला भी कर दिया था। शनिवार सुबह प्रभागीय आकाशदीप बधावन पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगवाया।

डीएफओ आकाशदीप ने बताया कि तेंदुए के हमले से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके साथ-साथ घटनास्थल के पास में एक पिंजड़ा भी लगाया गया है। डीएफओ ने बताया कि वह निरंतर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: नवजात के साथ अगवा किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार