Kannauj: डीएम के ड्राइवर का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… हड़पे लाखों रुपये, विरोध करने पर पीटा, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में डीएम को ड्राइवर को पीटा।

कन्नौज में डीएम ड्राइवर का वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पे। इतना ही नहीं, मना करने पर चालक को पीटा भी। मामले में जिला अस्पताल कर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कन्नौज, अमृत विचार। डीएम के चालक का वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठग लिए गए। वीडियो वायरल करने से मना किया तो घर में बुला कर पीटा। मामले में पुलिस ने आरोपी जिला अस्पताल कर्मी को हिरासत में लिया है। मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

जिलाधिकारी के वाहन चालक गौरव कुमार सक्सेना ने जिला अस्पताल में काउंसलर के पद पर कार्यरत कुलदीप त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को पूजा पत्नी गजेंद्र कुमार निवासी चिरैयागंज कोतवाली कन्नौज का फोन व्हाट्सएप से आया। कहा कि उसे रुपयों की बहुत जरूरत है। कुछ रुपये उधार मिल जाते तो काम चल जाता।

इसके बाद वह किसी कार्य से 14 अक्टूबर को कन्नौज जा रहा था। तभी दोबारा कॉल आई और पैसों की मांग कर घर बुलाया। वह पूजा के घर पहुंचा तो वहां पहले से कुलदीप त्रिपाठी मौजूद था। उसने गालीगलौज कर मारपीट की। इससे उसके कपड़े फट गये। इस दौरान उससे 50,000 रुपये की मांग की। कहा कि उसने वीडियो बना लिया है जिसे वायरल कर देगा। वह कुछ समझ नहीं सका।

घबराहट में उसने 40,000 रुपये कुलदीप को दे दिये। इस घटना के बाद पूजा का फोन आया और कहा गया कि परिवार के लोग उसे घर से निकाल रहे हैं। यदि पचास हजार रुपये मिल जाते तो घर के लोगों को समझाया जा सकता है। इससे वह परेशान हो गया और परफेक्ट अल्ट्रासाउंड वाली गली में 50,000 रुपये और दे दिये।

इसके बाद कुलदीप की ओर से फोन कर दो लाख रुपये की मांग की गई। कहा गया कि यदि 2,00000 रुपये नहीं दोगे तो जेल भिजवा देगे। नौकरी भी चला जायेगी। परेशान होकर दो लाख रुपये दे दिये। इसके बाद पांच लाख रुपये की फिर से मांग की गई। न देने पर लगातार कॉल कर उसे परेशान कर रहा है। अब तक दो लाख 90 हाजार रुपये की ठगी कर चुका है। मामले को डीएम व एसपी ने गंभीरता से लेते कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस जांच में लग गई है।

संबंधित समाचार