महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग है पुलिस: एसपी
कौशाम्बी। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अँधावा में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं बालिकाओं को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा बालिकाओं और महिलाओं के सुरक्षा के प्रति सजग है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए देश के सभी क्षेत्रों में उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यक्रम लागू कर रहा है।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष महेवाघाट रजनीकांत राजपूत के द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया एवं जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और इस अवसर पर चौकी इंचार्ज हेनौता बलराम सिंह महिला कांस्टेबल स्मिता महिला कांस्टेबल प्रतिमा महिला कांस्टेबल सुनीता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में तमाम बालिकाएं एवं महिलाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा स्कूलों-कॉलेजों और गांव-गांव कैंप लगाकर महिलाओं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्कूलों और पंडालों एवं गांव-गांव कैंप लगाकर महिला मिशन सशक्तिकरण के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही है। लोगो को विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान महिला संबंधी हो रहे अपराधों के बारे में जागरूक किया गया और बताया कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: कौशांबी: चार चिकित्सा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ परिवर्तन, तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने का दिया आदेश
