बरेली: एशियाई खेलों में भारत की जीत ने किया सबका सिर ऊंचा- पूनम फोगाट
फोटो- जोगी नवादा के दंगल में महिला पहलवान अंशू मलिक मेरठ व हरियाणा की पूनम फोगाट।
बरेली, अमृत विचार। हरियाणा की स्टेट चैंपियन पहलवान पूनम फोगाट रविवार को बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में चल रही दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने दंगल में हुई प्रतियोगिताओं में बरेली और बाहर से आए पहलवानों के प्रदर्शन को देखा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मिट्टी वाली कुश्ती के पहलवानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर उचित कदम उठाया चाहिए। उन्होंने हरियाणा की तरह ही यूपी सरकार से भी खेलों पर ध्यान देने की अपील की है।
कुश्ती की शुरुआत करने के बारे में उन्होंने बताया कि उनके पहलवान होने के साथ साथ सेना में भी कार्यरत हैं। उनसे ही उन्हें कुश्ती की बारीकियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद कुश्ती अच्छा खेलने के साथ ही स्कूल में होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल हुईं, जहां अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद हरियाणा में स्टेट लेवल की जूनियर प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एशियाई खेलों में भारत के ऊंचे कद पर स्वयं को भारतीय होने पर गर्व जताया।
पूनम ने बताया कि आमिर खान के अनुरोध पर उन्होंने दंगल फिल्म में पहलवान का रोल अदा किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में लड़कियों की पहलवानी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। खेलों के बारे में हरियाणा सरकार से सीख लेते हुए यूपी सरकार को काम करने के लिए कहा। यूपी में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन धरातल पर खेल गतिविधियां नहीं के बराबर हैं।
बरेली के पहलवानों के प्रदर्शन को देखने के लिए वे पहले भी आती रही हैं। यहां दर्शक भी अच्छे हैं। महिला और पुरुष दोनों ही दंगल देखने के लिए उत्साहित दिखते हैं, जो शायद यूपी के अन्य शहरों में नहीं है। वहीं, उन्होंने कह कि युवा को नशा छोड़कर शरीर पर ध्यान दें और इसके लिए कुश्ती को माध्यम बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बरेली: कब्जा मुक्त कराई गई 35 बीघा जमीन पर बनेंग गोशाला और विद्यालय
