बरेली: चार जगह अलग-अलग दिखा रहा बिजली बिल, सिस्टम में खराबी होने से लोग लगा रहे अधिकारियों के चक्कर
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं के बिल कई जगह अलग-अलग धनराशि में दिखा रहा है। जिससे उन्हें सही बिल का पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता बिल ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारी बिल ठीक करने के नाम पर पैसे भी वसूले रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एक बिल चार जगह दिखाने पर अधिकारी सिस्टम में खराबी की बात कह रहे हैं।
बिजली की रीडिंग लेने और बिल बनाने का काम प्राइवेट एजेंसी के हवाले है। एजेंसी के कर्मचारी फर्जी तरीके से बिलिंग कर रहे हैं। बाद में बिल बनाने वाले कर्मचारी उपभोक्ता का बिल कम कराने की बात कहकर पैसे ऐठ रहे हैं। वहीं गलत बिल आने पर उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
केस वन
38 रीडिंग का बिल 500 रुपये बना, लेकिन मीटर रीडर ने 2100 रुपये का बिल बनाकर घर पर दिया। उसके बाद जब बिल को ठीक कराया तो 700 रुपये दिखाने लगा, लेकिन जमा करने पर 500 रुपये का ही बिल जमा किया गया---दिवाकर लाल, पटेल बिहार।
केस 2
हर महीने 250 से 300 रुपये का बिल आता है, लेकिन अब 1200 से 1500 का बिल आने लगा। अधिकारियों से चेक कराया तो कई जगह पर अलग-अलग बिल दिखा रहा था। कर्मचारी भी पैसे लेकर बिल जमा नहीं करते हैं---रेशमा, मिलक गौटिया।
केस 3
गलत बिल आने से उपकेंद्र के कई बार चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने उनका बिल सही नहीं किया। मीटर रीडर ने कुछ बिन निकालकर दिया। एसडीओ कार्यालय में बिल दिखाने पर उसे ठीक किया गया--- साबिर हुसैन, तिलियापुर।
गलत बिल आने पर सभी एसडीओ को सही करने के लिए निर्देश दिए गए है। उपभोक्ता अगर कार्यालय में आकर मिलता है तो उसका समाधान कराया जाता है---अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता।
यह भी पढ़ें- बरेली: गाजी मियां होंगे सज्जादानशीन, आधिकारिक घोषणा बाकी
