बरेली: गाजी मियां होंगे सज्जादानशीन, आधिकारिक घोषणा बाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- दस्तारबंदी के बाद आस्ताने में मौजूद गाजी मियां।

बरेली, अमृत विचार। सकलैन मियां के बाद दरगाह शाह शराफत मियां के नए सज्जादानशीन गाजी मियां होंगे। रविवार शाम सोशल मीडिया पर उनकी दस्ताबंदी के फोटो तो वायरल हुए लेकिन दरगाह की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सकलैन मियां के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद रविवार शाम आस्ताने में कुछ लोगों ने गाजी मियां की दस्तारबंदी की। इसके बाद माना जाने लगा कि गाजी मियां ही दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन के तौर पर गद्दीनशीन होंगे। दरगाह के मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि पहले ही से सारी बातें जगजाहिर हैं।

रविवार शाम कलियर और दूसरे खानकाहों से आए जिम्मेदार लोगों और मुरीदों ने गाजी मियां की दस्ताबंदी की है। आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि मियां हुजूर के सोयम की फातेहा मंगलवार को होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: कब्जा मुक्त कराई गई 35 बीघा जमीन पर बनेंग गोशाला और विद्यालय

संबंधित समाचार