मुरादाबाद : मंदिरों में की पूजा, पंडाल में मां के दर्शन कर नवाया शीश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना कर भक्तों ने की सुख समृद्धि की कामना

मुरादाबाद। नवरात्र के नवें दिन सोमवार को महानगर के लालबाग स्थित कालीमंदिर, नवीन नगर स्थित दुर्गा मंदिर, मनोकामना मंदिर आदि देवी स्थानों पर सुबह से ही भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री को फूल, माला, चुनरी, फल मिष्ठान चढ़ाकर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। नौ दिन तक व्रत रखने वालों ने हवन पूजन किया। 

वहीं नवीन नगर, कांशीराम नगर स्थित कालीबाड़ी, रेलवे कालोनी मनोरंजन सदन में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन आरती की। महिलाओं ने मां की स्तुति देवी गीत गाकर की। मां से अपने परिवार में सुख समृद्धि, निरोग रहने का आशीर्वाद मांगा। पं केदार मुरारी ने बताया कि महानवमी तिथि पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना और पाठ करने का महत्व होता है। 

इस दिन सच्चे मन से मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना से मनोकामना पूरी होती है। देवी को धूप, दीप, फल, फूल, भोग और नवैद्य अर्पित कर  दुर्गा सप्तशती का पाठ और मां दुर्गा और सिद्धिदात्री से जुड़े मंत्रों का पाठ कर आरती करने से मां की कृपा मिलती है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : चालान काट 9 माह में यातायात पुलिस ने वसूले 4 करोड़

संबंधित समाचार