कौशांबी में सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई । पुलिस ने बताया कि सैनी कोतवाली के भैरवपुर गांव का वीरेंद्र (20) आज दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। कमासिन दारानगर मार्ग में वहजैसे ही ख्वाजकीमई तिराहे के पास पहुंचा सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। 

इस दुर्घटना में बाइक सवार वीरेंद्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गया और कुचलकर उसकी मौके पर उसके मृत्यु हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें -गैस सिलेंडर विस्फोट : गंभीर रूप से झुलसे 8 वर्षीय बच्चे की मौत, मृतक संख्या हुई तीन

संबंधित समाचार