Bishan Singh Bedi Passed Away : वर्ल्ड कप के बीच बुरी खबर, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है।  बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं। 

बेदी बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज़ थे। बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया। वह भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे। वह 1966 और 1978 के बीच एक दशक से अधिक समय तक भारत की गेंदबाजी इकाई का प्रमुख हिस्सा रहे।

बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।

ये भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : डिज्नी हॉटस्टार ने बनाया रिकॉर्ड, 4.3 करोड़ लोगों ने देखा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

 

संबंधित समाचार