झांसी DM ने दी जनपदवासियों को विजयदशमी की बधाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी, अमृत विचार। झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों को बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर आज शुभकामनाएं दी और सभी से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

अपने बधाई संदेश में डीएम कुमार ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ये पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयदशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्र के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। जिलाधिकारी ने लोगों से संचारी संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए कार्यक्रमों को मनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें -शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने की माता सिद्धिदात्री की पूजा, मंदिरों में लगा रहा रेला

संबंधित समाचार