कुमार विश्वास ने यूपी पुलिस पर कसा तंज, कहा- क्या DGP और UP Police छुट्टी पर हैं?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। कवि डॉक्टर कुमार विश्वास अपने बेबाकी अंदाज को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। जो समाजिक मुद्दों पर अपना विचार रखते हैं। अयोध्या में विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारने का बयान दिया था। उस पर डॉक्टर कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा कि क्या DGP और यूपी पुलिस छुट्टी पर हैं। क्या लॉ एंड ऑर्डर और कोर्ट कानून गोमती में बह गया?

बता दें कि चर्चा में बने रहने के लिए जगतगुरु परमहंस आचार्य अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर विवादित बयान दिया है। इस पर मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने एक्स X पर पोस्ट किया था। जो कुमार विश्वास का X पर किया गया पोस्ट वायरल है।

दरअसल मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी पर कसा तंज है। और कहा स्वामी प्रसाद मौर्य को गला काटने की धमकी के मामले में क्या डीजीपी (DGP) और यूपी पुलिस छुट्टी पर हैं। कुमार विश्वास, क्या लॉ एंड ऑर्डर और कोर्ट कानून गोमती में बह गया?, कुमार विश्वास का X पर किया गया पोस्ट वायरल है, स्वामी परमहंस ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर बयान दिया था, गला काटने वाले को 25 करोड़ ईनाम देने की बात की थी, अबतक स्वामी परमहंस पर FIR या गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें -Agra में बेहद खराब हुई हवा, 201 एक्यूआई में सुबह सांस लेना मुश्किल

संबंधित समाचार