मुरादाबाद : राष्ट्र सुरक्षा के लिए शस्त्र का भंडारण जरूरी, दशहरा पर तुरैहा कश्यप समिति ने किया शस्त्र पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंबेडकर पार्क में शस्त्र पूजन करते तुरैहा कश्यप विकास समिति के पदाधिकारी व अन्य

मुरादाबाद। तुरैहा कश्यप विकास समिति की ओर से सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में दशहरा पर शस्त्र पूजन किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज विश्व युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत पर दुश्मन देश चारों ओर से हमला करने की साजिश रच रहे हैं।

पाकिस्तान,  चीन, बांग्लादेश भारत पर हमला करने की साजिश रचता रहता है।  केंद्र सरकार को चाहिए की अपने देश व सीमाओं की रक्षा करने के लिए अधिक से अधिक शस्त्र भंडारण कर सेनाओं को मजबूत करे। नागरिकों को भी अधिक से अधिक शस्त्र लाइसेंस जारी कर उन्हे प्रशिक्षण दें जिससे जरूरत पड़ने पर नागरिक भी युद्ध में भाग लें सकें। 

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में योगेश तुरैहा, दिग्विजय सिंह कश्यप, राजपाल कश्यप, डा.राजकुमार कश्यप, रामचंद्र मेहरा,अमित तोमर, मोहर सिंह कश्यप, दिनेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 97 लाख खर्च करने के बाद भी शुरू नहीं हुई एमआरआई जांच

संबंधित समाचार