SA Vs BAN, World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, 149 रन से हराया
मुंबई। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने पहले बल्ले से कमाल और फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए आज यहां खेले गये विश्वकप के 23वें मुकाबले में बंगलादेश को 149 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। महमुदउल्लाह 111 की शतकीय पारी बेकार गई और बंगलादेश की पूरी टीम 46.4 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई। 383 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है और उसके छह बल्लेबाज 81 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। सलामी बल्लेबाज तंज़िद हसन 12 को मार्को की गेंद पर क्लासन ने कैच आउट किया।
लिटन कुमार दास 22 रन को रबाडा ने अपना शिकार बनाया। छठें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरे विकेट के रूप में नजमुल शान्तो शून्य को मार्को ने क्लासन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर विलियम्स ने कप्तान शाकिब अल हसन एक रन को क्लासन के हाथों कैच आउट करा दिया। 12वें ओवर में मुशफ़िक़ुर रहीम आठ रन कोएत्जी का शिकार बने। बंगलादेश की ओर से सबसे अधिक 111 रन महमुदउल्लाह ने बनाये। उन्हेें दक्षिण अफ्रीकी की जीत के अंतर कम करने का प्रयास किया। वे कोएत्जी की गेंद पर 47 ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने वाले नौवें बल्लेबाज थे।
उन्हें मार्को ने कैच आउट किया। मेहदी हसन मिराज़ 11रन, नासुम अहमद 19 रन, हसन महमूद 15 रन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान 11 रन बनाये और शोरिफ़ुल इस्लाम छह रन बना कर नाबाद रहे। महमुदउल्लाह 111 की शतकीय पारी बेकार गई और बंगलादेश की पूरी टीम 46.4 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कोएत्जी ने तीन, जानसेन, रबाडा और विलियमंस ने दो-दो, तथा केशव महाराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले क्विंटन डिकॉक 174 रन और हाइनरिक क्लासन की 90 रनों की तूफानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप 2023 केे 23वें मुकाबले में बंगलादेश के खिलाफ 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरे दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को धीमी शुरुआत दी। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका सातवें ओवर में रीजा हेंड्रिक्स 12 रन रूप में लगा है। हेंड्रिक्स को शोरिफुल इस्लाम ने बोल्ड आउट किया।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रासी वान दर दुसें एक रन को मिराज ने पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर दक्षिण अफ्रीका 36 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुका था। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान एडन मारक्रम ने तीसरे विकेट के लिए डिकॉक के साथ 131 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मजूबत स्थिति में ला दिया। मार्करम 69 गेंदों में सात चौकों की मदद से 60 रन बनाए।
तीसरे विकेट के रूप में उन्हें शाकिब ने 31वें ओवर में लिटन के हाथों कैच कराया। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 167 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते मैदान के चारों ओर शॉट लगाये। क्लासेन 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक एक छोर थामें हुए तूफानी बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 101 गेंदों में शतक बनाया। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा और अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में 20वां शतक था।
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका 46वें ओवर में क्विंटन डिकॉक 174 रन के रूप में लगा। उन्हें हसन महमूद ने नसुम के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। डिकॉक ने 140 गेंदों में 15 चौकों और सात छक्कों की मदद से 174 रन की पारी खेली। उन्होंने क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट हाइनरिक क्लासन 49 गेंदों में 90 रन के रूप में गिरा। उन्होंने महमूद ने महमुदउल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। मिलर 34 रन और मार्को जानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 382 रन बनाये। बंगलादेश की ओर से हसन महमूद ने दो विकेट लिये। वहीं शाकिब अल हसन, शोरिफ़ुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Unstoppable Quinton de Kock hits his third #CWC23 ton to power South Africa in Mumbai 👊@mastercardindia Milestones 🏏#SAvBAN pic.twitter.com/XFs51XiVBp
— ICC (@ICC) October 24, 2023
मुकाबले के लिए टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि इस मैच में भी उनकी टीम इंग्लैंड वाले मैच की तरह खेलेंगी। लुंगिसानी एनगिडी को घुटने में हलकी चोट आयी है और उनकी जगह टीम में लिजाड विलियम्स को मौका दिया गया है।
बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि हमें पहले गेंदबाज़ी करने में कोई समस्या नहीं है। अगर हमने उन्हें ठीक स्कोर तक रोक लिया तो हम स्कोर का पीछा करने में सक्षम हैं। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किये है। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगिसानी एनगिडी की जगह लिजाड विलियम्स को मौका दिया है। जबकि बंगलादेश की टीम में तौहीद हृदोय की जगह शाकिब अल हसन की वापसी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका एकादश:-क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लिजाड विलियम्स
बंगलादेश एकादश:- तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद राम
ये भी पढे़ं : SA Vs BAN, World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, शाकिब की वापसी...बावुमा नहीं खेलेंगे
