प्रयागराज: इंटरस्टेट माफिया अनूप चौधरी पर नैनी में दर्ज हैं 6 करोड़ के गबन का केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी एसटीएफ टीम ने जिस भारत सरकार के रेल मंत्रालय के बताकर अनूप चौधरी और उसके एक साथी को अयोध्या से गिरफ्तार किया है उसके खिलाफ नैनी कोतवाली में 6 करोड़ के गबन का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस शख्स के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है। प्रयागराज पुलिस जल्द ही युवक को पूछताछ के लिए नैनी लाएगी। 

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के पिलखवा थाना रौनाई का रहने वाला अनूप चौधरी व उसका एक साथी फिरोज आलम निवासी कुंडा जिला ऊधमपुर नगर उत्तराखंड को एसटीएफ ने अयोध्या के सर्किट हाऊस से सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तराखंड पुलिस ने 15000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। इतना ही नहीं आरोपी पर राजस्थान में भी 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

उसने धोखे से सरकारी गनर भी ले रखा था। फर्जी प्रोटोकॉल के जरिए सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ लेता था। इसी का फायदा उठाकर वह लोगों का सरकार में काम करने के नाम पर लालच देकर उनसे पैसे लेता था। जिसके खिलाफ यूपी उत्तराखंड राजस्थान राज्य प्रदेशों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद वर्मा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी समेत अन्य अपराधों में केस दर्ज किया गया है।

खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ 9 अगस्त 2023 को नैनी कोतवाली में 6 करोड़ के गबन करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा नैनी एड़ीए के रहने वाले नितिन कुमार ने दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना कर रहे अतिरिक्त नैनी इंस्पेक्टर साजीद अली खान ने बताया कि अनूप चौधरी ने एड़ीए के रहने वाले नितिन कुमार से 6 करोड़ रुपये लोन दिलाने के नाम पर लिया था। कुमार हैदराबाद में एक कम्पनी के मालिक है। जिन्होने मुकदमा लिखाया था। इस मामले में अनूप को गिरफ्तार करने के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई थी। अब इसे प्रयागराज रिमांड पर लाया जायेगा।

कई अन्य जिलों में है 13 मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अनूप के परिवार में तीन और भाई है । जो गांव में किसानी करते है। यह अविवाहित है। फर्जी तरह से रेलवे बोर्ड में सदस्य बनकर लोगो को लूटने का काम करता था। इसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, लखनऊ और चेन्नई में भी टीम ने छापेमारी की थी। लेकिन वहां से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में इजरायल के समर्थन में दिखाये पर्चे

संबंधित समाचार