Jalaun Accident: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर… युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत।

जालौन में डंपर ने बाइक में युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

जालौन, अमृत विचार। शहर के जालौन बाईपास चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की ठौर पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी सूचना मिलते ही बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार रात 11 बजे के आसपास की है, जब  नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा निवासी नवीन कुमार उम्र तकरीबन 22 वर्ष पुत्र अनिल कुमार प्रजापति अपने मित्र जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आमखेड़ा निवासी शिवम के साथ बाइक से कहीं पर जा रहे थे। अभी वह जालौन रोड पर चौराहा के  पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में नवीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वही नवीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की खबर से मृतक के परिजन भी बिलखते हुए पहुंचे।

संबंधित समाचार