लखनऊ: मंत्री दयाशंकर सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस के खिलाफ पैदा हुई सपा, आज उसी की गोद में बैठी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की कलह को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ समाजवादी पार्टी पैदा हुई थी वही समाजवादी पार्टी आज कांग्रेस से समझौता कर रही है और 250 में से चार सीटों के लिए उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गयी है। समाजवादी पार्टी के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात नहीं हो सकती।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के जमाने में समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा सीटें जीता करती थी। लेकिन आज ये हाल हो गया है कि कांग्रेस के चक्कर में समाजवादी पार्टी दो-तीन सीटों में सिमट जा रही है। ऐसे में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की आत्मा को भी दुःख हो रहा होगा। 

ये भी पढ़ें -सीतापुर जेल में आजम से बेटे अदीब सहित दो सपा नेताओं ने की मुलाकात

संबंधित समाचार