बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड पर 500 से अधिक ऑफरों की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड अपनी थीम - रीइमेजिन फेस्टिविटीज- के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड पर 500 से अधिक ऑफरों की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सभी बीओबी क्रेडिट कार्ड वेरिएंट के लिए यह ऑफर है। यह ऑफर वर्तमान में लाइव है और ब्रांड के सभी संचार चैनलों पर प्रचारित किया जा रहे है। 

इस पहल का उद्देश्य सिर्फ बीओबी क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं की खरीदारी को अधिक बजट-अनुकूल बनाना ही नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समग्र त्योहारी सीजन के अनुभव को एक विशेष रूप में बढ़ाना भी है।यह योजना ईएमआई भुगतानों और विभिन्न प्रकार की खरीदारी श्रेणियों, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग, किराना, घर की सजावट, फर्निशिंग, और रिचार्ज के लिए उपभोगताओं को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास कर रही है। 500 से अधिक ऑफरों के साथ अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, शाओमी, मेकमाईट्रिप और अन्य प्रमुख ब्रांडों के साथ, ऑनलाइन और ऑफ लाइन स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें- जियो हर 10 सेकंड में कर सकता है एक 5जी सेल तैनात,देश में 85 प्रतिशत 5जी नेटवर्क स्थापित: आकाश अंबानी 

संबंधित समाचार