Varanasi news : कैंट जंक्शन में डिरेल हुई मालगाड़ी, हावड़ा-लखनऊ रुट पर फंसी कई ट्रेन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। कैंट जंक्शन के अप यार्ड में डीडीयूनगर से आ रही मालगाड़ी बुधवार को दोपहर बाद बेपटरी हो गई। जानकारी मिली है कि डीडीयूनगर से आ रही इस मालगाड़ी में लोहा लदा हुआ है। कैंट जंक्शन के अप यार्ड में डीडीयूनगर से आ रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी होने से हावड़ा-लखनऊ रेल मार्ग प्रभावित हो गया है। बताया गया है कि इस रुट पर कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। जिन्हें रुट डाइवर्ट कर निकला जा रहा है। 

6 - 2023-10-25T153639.280

एडीआरएम लालजी चौधरी ने बताया कि नए ट्रैक पर मालगाड़ी बेपटरी हुई है। हमारी रेस्क्यू ट्रेन आ गई है। कोलकाता वाया वाराणसी रूट डिस्टर्ब हुआ है, इसे जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही रुट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य स्थिति में शुरू हो जायेगा।   

ये भी पढ़ें -अलीगढ़ में 400 पहुंचा डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी

 

संबंधित समाचार