Etawah: रेलवे व नगर पालिका में नौकरी लगवाने का दिया झांसा… 14 लाख रुपये ठगे, आरोपी गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में रेलवे व नगर पालिका में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14 लाख रूपये ठगने वाला गिरफ्तार।

इटावा में रेलवे व नगर पालिका में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14 लाख रूपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी के पास से फर्जी ज्वांइनिग लेटर के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ।

इटावा। सैंफई थाना पुलिस ने युवको को रेलवे व नगर पालिका में नौकरी का झांसा देकर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर रूपया ठगने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए व्यक्ति के पास से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के अलावा स्टाम्प के अलावा अन्य कागजात बरामद हुए है। पकडे गए व्यक्ति ने लोगों कई लोगों को झांसा देकर14 लाख रूपया वसूल कर चुका है।   

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मानसिंह पुत्र बलराम ने  थाना सैफई पर तहरीर दी गयी कि अनिल बघेल उर्फ हृदेश एवं रमेश पूर्व प्रधान के द्वारा उससे एवं उसके पड़ोसी वीरेन्द्र, नीलेश, अभिषेक तथा अन्य व्यक्तियों से उनके बेटों की रेलवे एवं नगरपालिका में नौकरी लगवाने का झांसा लगभग चौदह लाख रूपये की ठगी की गयी है।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल अपनी टीम के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होने अनिल बघेल निवासी पिडारी थाना सैंफई  को ग्राम चतुरी के पास बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अनिल ने बताया गया कि मैं तथा मेरा एक अन्य साथी रमेश पुत्र बाबूराम फर्जी तरीके से रेलवे व नगरपालिका में लोगों की नौकरी लगवाते हैं तथा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उनसे पैसा वसूलते हैं।  पुलिस रमेश की तलाश में जुटी है। पकडे गए अनिल के पास से पुलिस ने रेलवे की रबर की मोहर फोटो आधार कार्ड पैड के अलावा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बरामद किया है।

संबंधित समाचार