मुरादाबाद: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दंपति समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन लाेग घायल हो गए। इनमें दंपती के पौत्र की मौत हो गई है। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर पराग फैक्ट्री के सामने हुआ। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 9.30 बजे सुरेश पाल सिंह पत्नी माया देवी व पौत्र संग बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति व उनका पौत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अधिक चोट लगने से पौत्र मरणासन्न स्थिति में था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरेश पाल के पौत्र शिवम (16) पुत्र लोकेश को मृत घोषित कर दिया।

 दुर्घटना में घायल सुरेश पाल व उनकी पत्नी को परिजन जिला अस्पताल से रेफर कराकर कॉसमॉस ले गए। सुरेश पाल सिंह संभल जिले में कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के सराय ज्चालापुरी के निवासी हैं। उधर, कार चालक ओमपाल सिंह निवासी मुजफ्फरपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ काे घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया है। हादसे में घायल सुरेश और उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि सुरेश काशीपुर में एक शादी समारोह में गए थे, जहां से वह सुबह लौट रहे थे। बाइक उनका पौत्र शिवम ही चला रहा था।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीएमके सरकार का फूंका पुतला, कहा- तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ हो कारवाई

संबंधित समाचार