Lucknow crime news : शोहदे ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अलीगंज थाने में हाईस्कूल की छात्रा ने एक शोहदे के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि शोहदा उससे दोस्ती कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर आरोपित ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। तो वहीं पीजीआई थाने में एक महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

अलीगंज प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के मुताबिक, त्रिवेणीनगर की रहने वाली पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है। उसने इंटरमीडिएट के छात्र सैय्यद सिजान के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि सैय्यद सिजान उससे दोस्ती करने का दबान बनाता रहा, लेकिन छात्रा उसे नजर अंदाज करती रही। कुछ समय बात आरोपित सरेराह छेड़खानी भी करने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपित दोस्ती कर निकाह किए जाने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर आरोपित उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए भाग निकला। 

वहीं, पीजीआई की रहने वाली महिला ने बताया कि मंगलवार को घर पर सो रही थी। आरोप है पड़ोसी इरफान दबे पांव उसके कमरे में घुस आया। उसे अकेला पाकर आरोपित जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र होने लगे। तब आरोपित वहां से भाग निकला। पीजीआई प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अवैध दुकानों को हटाने के लिए व्यापारियों ने कसी कमर, अतिक्रमण करने वालों को किया आगाह

संबंधित समाचार