कौशाम्बी : एसटीएफ-पुलिस की टीम ने पकड़ी 32 लाख की अवैध शराब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। एसटीएफ यूनिट प्रयागराज और सैनी पुलिस ने थाना सैनी क्षेत्र के अन्तर्गत 32 लाख की अवैध शराब पकड़ी है। ये शराब की खेप एक कंटेनर में भरकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। कंटेनर में  168 पेटी शराब बरामद हुई है। 

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब के कंटेनर सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा हाइवे पर पकड़ा गया है। कंटेनर अवैध शराब को लेकर बिहार जा रहा था, सूचना पर एसटीएफ व सैनी पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी की और तलाशी ली। जिसमें कंटेनर मे लकड़ी की पेटी की आड़ मे बोतलों को छिपा कर ले जाया जा रहा था। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें -बांदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे दो युवक, एक की मौत

संबंधित समाचार