हरदोई: शराब के ठेके पर जाम छलकाते पकड़े गए 'दरोगा जी' हुए निलंबित, वर्दी पहने मदिरा पीते वीडियो हुआ था वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने शहर में देशी शराब के ठेके पर जाम छलकाते हुए कैमरे में कैद हुए दरोगा जी को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि पुलिस लाइन में तैनात एसआई असगर अली का बावर्दी हाथ में जाम लिए हुए वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया था कि रेलवे गंज में एक देशी शराब के ठेके पर एक बावर्दी दरोगा जी हाथ में जाम लिए हुए खाकी की गरिमा को तार-तार कर रहे थे।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। दरोगा की इस तरह की हरकत से नाराज हुए एसपी श्री गोस्वामी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सीबीसीआईडी से तबादला हो कर आए एसआई असगर अली पुलिस लाइन में तैनात थे। एक दरोगा की इस हरकत पर एसपी के एक्शन को देख कर उनके मातहतों में खलबली मची हुई है। 

यह भी पढ़ें: आजम खान से नहीं मिल सके अजय राय, जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर किया मना

संबंधित समाचार