हरदोई: सपाइयों के बाद अब कांग्रेसियों से भी नहीं मिले अब्दुल्ला आजम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला जेल में निरुद्ध आजम खान के बेटे अब्दुल्ला से गुरुवार को जेल मिलने पहुंचे कांग्रेसी मायूस होकर लौट आए इससे पहले सपाइयों को  बिना मिले वापस लौटना पड़ा था। बताते चलें अब्दुल्ला आजम जिला जेल में निरूद्ध हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष सिंह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को अब्दुल्ला से मिलने जिला जेल पहुंचे लेकिन वहां जेल अधिकारियों ने उनसे मुलाकात नहीं होने दी।

जेल अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल्ला ने जिन लोगों को मिलने की सूची दी है उसमें कांग्रेसियों के नाम नहीं है। जेल प्रशासन अब्दुल्ला को उन्हीं लोगों से मिलाएगा जिनके नाम की सूची अब्दुल्ला ने दी है। इससे पहले सपा जिला अध्यक्ष एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अब्दुल्ला को मिलने जेल गए थे।

उन्हें भी जेल अधिकारियों ने यही वजह बताते हुए बैरंग वापस कर दिया था। जेल अधिकारियों के अनुसार अब्दुल्ला ने जो सूची दी है उन्हीं लोगों की मुलाकात जेल प्रशासन अब्दुल्ला से कराएगा ।सूची में अब्दुल्ला की मौसी व मौसी का नाम था ।जिनका जेल प्रशासन ने विधिवत अब्दुल्ला से मुलाकात कराई।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: धान काटने जा रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर क्षत विक्षत किया शव, डीएम को बुलाने अड़े ग्रामीण

संबंधित समाचार