प्रयागराज : फेक आईडी बनाकर 26 अलग-अलग लोकेशन से अपलोड किया अश्लील वीडियो
प्रयागराज, अमृत विचार। साइबर क्राइम ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। गुरुवाऱ को एक परिवार की बच्ची का मामला संज्ञान में आया है। बच्ची के नाम से बने इंस्टाग्राम एकाउंट की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है। अश्लील वीडियो को देखने के बाद पीड़ित ने कैण्ट पुलिस को जानकारी दी। मामले में पीड़ित को साइबर सेल भेज दिया है। साइबर सेल ने कैण्ट थाने में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरु कर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक कैण्ट इलाके के अशोक नगर में रहने वाले एक परिवार की महिला ने अपनी दस वर्षीय बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाया है। महिला बेटी के नाम से बने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रिल्स बनाकर वीडियो अपलोड करती थी। पिछले दिनों बेटी के नाम से किसी ने फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो भेज दिया। वीडियो देखने के बाद महिला दंग रह गई। महिला की आईडी से जुड़े लोगो ने इस बारे में महिला को बताया। महिला ने अपनी बेटी के इंस्टाग्राम एकाउंट को बंद कर दिया। लेकिन परेशान करने वालो की हरकते बंद नहीं हुई।
बेटी के नाम से बनी फेक आईडी पर कई अश्लील वीडियो भेजे गये थे। पीड़ित महिला के पति ने कैण्ट थाने में सूचना में इसकी जानकारी दी। कैण्ट थाने से पीडि़त परिवार को साइबर सेल भेज दिया गया। जहां साइबर सेल ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की। जिसके बाद जानकारी हुई कि 26 जगह से उसकी बेटी के नाम से बनी फेक आईडी पर अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है।
ये भी पढ़ें -वाराणसी के घाट पर मिली स्ट्रीट डॉगी जया जाएगी नीदरलैंड, ऐसे मिला मौका
