संभल: घर में जुआ खेलते आठ युवकों को पकड़ा, एसपी के आदेश पर की गई कार्रवाई,76,060 रुपये बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। एसओजी टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला डहरिया में एक घर पर छापा मारा। जहां आठ लोगों को जुआ खेलते हिरासत में लिया गया है। जुआरियों के पास 76 हजार रुपये व दो ताश की गड्डी भी बरामद की गई। सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

बुधवार की रात साढ़े नौ बजे किसी व्यक्ति ने एसपी कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा दिए गए नंबर पर फोन करके बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डहरिया के एक घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने एसओजी को भेज दिया। एसओजी व प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पवार पुलिस बल के साथ मोहल्ला डहरिया पहुंच गए। यह देख जुआरियों में भगदड़ मच गई।

जुआरी पुलिस से बचने को इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने आठ जुआरियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम अनिल कुमार निवासी बड़ा महादेव, नरेश कुमार, रोहित, दिनेश कुमार निवासी गण ब्रह्म बाजार, पंकज, सचिन कुमार निवासी सीता रोड, सनी कुमार निवासी घास मंडी, संजीव कुमार निवासी मोहल्ला मोती बताया। पुलिस ने फड़ से 73,200 रुपये व युवकों की तलाशी में 2,860 रुपये कुल 76,060 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आठ जुआरियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

ये भी पढ़ें:- संभल: बाइक चोरी में आरोपी को छह वर्ष का सश्रम कारावास, अदालत ने पांच हजार रुपये का लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार