बरेली: सिटी बसों का देहात के रूट पर समय निर्धारित, जानिए कितने-कितने बजे मिलेंगी बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

-आंवला, फरीदपुर, शीशगढ़ और शेरगढ़ के चलती हैं सिटी बसें

बरेली, अमृत विचार। सिटी बसों का देहात के रूट पर आने-जाने का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिससे अब यात्रियों को राहत मिलेगी। मिनी बाईपास से सभी रूट के लिए हर आधे घंटे में सिटी बस चलेगी।

शहर में संचलित होने वाली सिटी बसें यात्रियों की संख्या कम होने पर अब देहात के रूट पर भी दौड़ाई जा रही हैं। अब इन बसों का समय निर्धारित किया गया है। मिनी बाईपास से आंवला की पहली बस सुबह 7 बजे से मिलेगी। उसके बाद पांच और बसें हर आधे घंटे के अंतराल पर यात्रियों को मिलेंगी।

इसी तरह शीशगढ़ जाने वाली सिटी बसें मिनी बाईपास से सुबह 6 बजे मिलेंगी। उसके बाद पांच अन्य बसें हर आधे घंटे के अंतराल पर मिलेंगी। इसी तरह फरीदपुर जाने वाली पहली बस सुबह 6:30 से लेकर 9 बजे तक हर आधे घंटे के अंतराल पर मिलेगी। वहीं शेरगढ़ के लिए पहली बस सुबह 8: 45 बजे मिलेगी।

आंवला जाने वाली बसें मिनी बाईपास के बाद किला, फिर सिटी और चौपुला होकर जाएंगी। इसी तरह शेरगढ़ और शीशगढ़ जाने वाली बसें परसाखेड़ा और फतेहगंज होकर जाएंगी। वहीं फरीदपुर के लिए जंक्शन के अलावा सेटेलाइट से भी यात्रियों को बसें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: भगोड़ा सिपाही ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से 11 लाख ठगे

संबंधित समाचार