बरेली: ट्रैफिक लाइट खराब होने से मिनी बाईपास पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घंटों जाम में फंसे रहे लोग, मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने का किया प्रयास

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास पर ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण दो दिन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गुरुवार को भीषण जाम में कई घंटे लोग फंसे रहे।

मिनी बाईपास पर ट्रैफिक लाइट दो दिन से खराब हैं। यहां पर सिर्फ पीली लाइट जलती है, जबकि अन्य लाइटें काम नहीं कर रही हैं। बुधवार को भी जाम के हालात बन गए थे लेकिन ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। गुरुवार को भी लाइटें ठीक नहीं की गईं, इससे जाम के हालात बन गए।

लोगों ने बताया कि मिनी बाईपास से सीबीगंज, किला और सौफुटा तक लंबा जाम लग गया। जाम में लोग घंटों फंसे रहे। वहीं कई रोगी वाहन भी जाम में फंसे होने से रोगियों की जान पर बन गई। किला पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन रात नौ बजे तक जाम खुल नहीं सका। सिटी बस के चालक ने बताया कि बुधवार को भी पीली लाइट जलने के कारण इधर-उधर यातायात रुका रहा, जिससे जाम लग गया। शिकायत भी की गई, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: सिटी बसों का देहात के रूट पर समय निर्धारित, जानिए कितने-कितने बजे मिलेंगी बसें

संबंधित समाचार