अयोध्या: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन, अयोध्या, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से होमवर्क और पानी पिलाने के बहाने छेड़छाड़ करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद शुक्रवार को प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की की आरएनएस विद्या मंदिर बेनी गददौपुर में कक्षा 4 में पढ़ती है।

आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार सिंह उसकी पुत्री को पानी देने व होम वर्क के बहाने से कमरे में बुला कर आए दिन छेड़छाड़ किया करते हैं। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: तालाब में मिले युवक के शव की हुई पहचान, गोरखपुर का है निवासी, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

संबंधित समाचार