अयोध्या में शान से निकला जुलूसे गौसिया, गौसे पाक के नारों से गूंजा नगर
अयोध्या, अमृत विचार। शुक्रवार को ग्यारहवीं शरीफ के पावन मौके पर नगर में जुलूसे गौसिया निकाला गया। नगर के गुलाबबाड़ी मैदान से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुन: गुलाबबाड़ी में पहुंच सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर पर जामा मस्जिद टाटशाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कमर कादरी ने जुलूसे गौसिया का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि आज बेहद मुबारक दिन है। आज बड़े पीर दस्तगीर गौसे आजम की विलादत मुबारक है। उन्होंने बताया कि हजरत गौसे पाक की याद में हर साल जुलूसे गौसिया निकाला जाता है। मौलाना ने कहा कि हजरत गौसे आजम एक अजीम शख्सियत थे, उनके दर से कोई भूखा नहीं जाता है। आज भी बड़े पीर दस्तगीर के आस्ताने पर लंगर चलता है।

उन्होंने बताया कि गौसियत का नारा बुलंद कर गौसे पाक को खेराजे अकीदत पेश करते हैं। बताया कि उनकी विलादत मुबारक ग्यारहवीं शरीफ के रुप में मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि जुलूस गुलाबबाड़ी से निकल कर चौक, सुभाषनगर, कसाबबाड़ा होते हुए पुन: गुलाबबाड़ी में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग जुलूसे गौसिया में शामिल रहे। वहीं जुलूसे गौसिया का स्वागत रीडगंज चौराहे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम व महासचिव हामिद जफर मीसम ने मौलाना शमसुल कमर, मौलाना बगदादी को माला पहनाकर किया। वसी हैदर गुड्डू, वीरेन्द्र गौतम, जगन्नाथ यादव, अरौनी पासवान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -हरदोई में तेज रफ्तार से बढ़ रहा डेंगू, CO सण्डीला,शाहाबाद और इंस्पेक्टर पाली भी जांच में मिले पॉजिटिव
