प्रयागराज : अधिवक्ता संघ चुनाव में जमकर बवाल, मतपेटी तोड़कर इनवैलिड किये वोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शुक्रवार को जिला कचहरी में अधिवक्ता संघ चुनाव में जमकर बवाल हुआ। अधिवक्ताओं ने मतपेटी तोड़ दी और मतदान पर्चियों को सड़क पर बिखेर दिया। जानकारों के अनुसार ऐसा करने से ये सभी वोट इनवैलिड माने जायेंगे। वहीँ सूत्रों के अनुसार चुनावों को लेकर पुनः मतदान करने की प्रक्रिया को लेकर बैठक बुलाई गई है। आक्रोशित अधिवक्ता इस घटना का तीखा विरोध कर रहे हैं। 

28 (88)

गौरतलब है कि मतदान के दौरान सुबह अधिवक्ताओं के दो गुटों में वोटिंग के दौरान प्रचार करने को लेकर हाथापाई हुई थी। वकीलों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। ताजा हुए बवाल में वकीलों की मानें तो कई लोग फर्जी वोटिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं बाहरी व्यक्तियों के काला कोट पहनकर वोटिंग प्रभावित करने की बात भी सामने आई है। 

ये भी पढ़ें -Video - प्रयागराज में बवाल, बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार में भिड़े वकील, हाथापाई

संबंधित समाचार