बहराइच: बेटी की विदाई न करके दामाद की कर दी पिटाई, मारपीट से क्षुब्द युवक ने दी जान, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। एक युवक अपनी मां के साथ पत्नी की विदाई के लिए ससुराल गया। वहां ससुराल के लोगों ने पत्नी की विदाई नहीं की। विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी। इससे परेशान युवक ने जहर खाकर जान दे दी।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मटेरा थाना क्षेत्र के महोरबा गांव निवासी उदय राज (19) पुत्र सत्रोहन का विवाह कोतवाली नानपारा क्षेत्र के जगदीश नगर जंगली नाथ मंदिर के निकट से हुआ है। इस समय उदयराज की पत्नी मायके में है। बृहस्पतिवार को उदयराज अपनी मां के साथ पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया। वहां पर ससुराल के लोगों ने पत्नी की विदाई नहीं की।

कहासुनी के दौरान ही उदय राज की पिटाई भी कर दी। इससे क्षुब्ध युवक ने ससुराल में ही जहर खाकर जान दे दी। इस पर परिवार के लोग लाश लेकर महोरबा गांव आ गए। सभी अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे।

इसकी जानकारी होने पर मटेरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि थाने पर ससुराल के लोग भी आए थे। लेकिन घटना कोतवाली नानपारा क्षेत्र की है। ऐसे में वहीं पर जाकर लोग केस दर्ज करवाएं।

ये भी पढ़ें -देश की अर्थव्यवस्था में रहा अरविंद भाई का योगदान : पीएम मोदी

संबंधित समाचार