बरेली: गन्ना किसानों का 171 करोड़ का फंसा भुगतान, आश्वासन पर माने किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी चीनी मिल ने 22 दिसंबर तक पुराना भुगतान करने की सहमति देकर शुरू कराई पेराई

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिल का बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। दिवाली नजदीक आ रही है। ऐसे में किसान भुगतान की मांग कर रहे हैं। इन दोनों मिलों पर 171 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। हालांकि बहेड़ी मिल प्रशासन ने 22 दिसंबर तक शत प्रतिशत पुराना भुगतान करने का दावा किया है।

जिले में फरीदपुर, बहेड़ी, मीरगंज, सेमीखेड़ा और नवाबगंज चीनी मिल हैं। इन मिलों में जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसान गन्ना देते हैं। पिछले साल शासन ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले आदेश दिए थे हर किसान का भुगतान समय से किया जाए। इससे किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें समय से भुगतान मिल जाएगा, लेकिन नहीं हुआ। तमाम कोशिशों के बाद भी जब बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिल ने भुगतान नहीं किया तो बीते दिनों विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में अफसरों के सामने ही किसान बहेड़ी चीनी मिल के अधिकारियों से उलझ गए थे।

22 तक भुगतान के आश्वासन पर माने किसान
गुरुवार को किसानों ने पुराना बकाया भुगतान नहीं होने पर बहेड़ी स्थित केसर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू नहीं होने दिया था। दिनभर अफसर उनको समझाते रहे। शुक्रवार को गन्ना विभाग के अफसर भी मिल पहुंचे जिसके बाद मिल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि 22 दिसंबर तक पुराना शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- PET परीक्षा: रोडवेज ने 160 अतिरिक्त बसों को लगाया, चार नोडल अधिकारी भी नियुक्त 

 

संबंधित समाचार