रामपुर: खौदकला में गला रेत कर युवक की हत्या, मौके से अधजला मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव खौदकला में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस देर रात तक युवक की शिनाख्त का प्रयास करती रही।

मसवासी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खौदकला में धर्मशाला के पीछे रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे एक अज्ञात युवक का शव गला रेता हुआ मिला। शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तो शव पुआल में अधजला हुआ पड़ा था। मृतक के कपड़े भी जल गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर चौकी इंचार्ज हरिंदर सिंह और कोतवाल कोमल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। युवक के शिनाख्त करने की कोशिश की गई। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस युवक की शिनाख्त नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि युवक एक विशेष समुदाय से है, उसकी यहां लाकर हत्या की गई है। आसपास के गांव के लोगों को शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया। लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी

यह भी पढ़ें- रामपुर : सड़क हादसे में महिला की मौत, पति सहित दो घायल

संबंधित समाचार