बरेली: अतीक के गुर्गों ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके गुर्गों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुर्गे अब भी लोगों को धमका कर उनकी जमीनें कब्जाने का काम कर रहे हैं। बहेड़ी क्षेत्र के व्यापारी को अतीक के गुर्गे ने पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, एडीजी समेत प्रशासन के अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बहेड़ी के मोहल्ला टांडा नीम तले निवासी सगीर अहमद ने पत्नी शबनम की ओर से डीजीपी, यूपी पुलिस, एडीजी, आईजी, एसएसपी, कमिश्नर और डीएम से एक्स पर शिकायत की है। जिसमें शबनम ने लिखा है कि अतीक के गुर्गों उसके परिवार को जान से मारने और संपत्ति हड़पने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गिर रहा शेयर बाजार, 31 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की बढ़ी चिंता

संबंधित समाचार