CM Yogi In Auraiya : औरैया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद राज्यसभा गीता शाक्य व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया स्वागत
औरैया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
औरैया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में लैंड हुआ। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
औरैया, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में लैंड हुआ। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में उनका सांसद राज्यसभा गीता शाक्य व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुष्पगुच्छ और राम दरबार की मूर्ति देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। साथ ही उसके पैरो में पायलें भी पहनाई और उपहार भी दिया और विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी।
238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।
