CM Yogi आदित्यनाथ का कानपुर आगमन, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत यह नेता किए गए नजरबंद, पुलिस फोर्स तैनात
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले विपक्षी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले विपक्षी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई।
कानपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर के दौरे पर है। उनके आने से पहले ही विपक्षी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई।
.jpg)
इसमें सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को घर में ही नजरबंद कर लिया गया है। साथ ही, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास अवस्थी ने भी सीएम को ज्ञापन देने की मांग की। उन्हें भी पुलिस ने बर्रा-2 स्थित आवास पर नजरबंद किया है। वो मुख्यमंत्री को शहर की समस्याओं समेत कई अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। वहीं, सीएम आगमन को लेकर किसान बाबू सिंह के घर भी पुलिस पहुंची है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे विधायक हसन रूमी को पुलिस ने रोका, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन पुलिस को दिया। ऐसे ही मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए किसान बाबू सिंह यादव के परिवार के लिए लड़ाई लड़ रहे सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता को उनके छावनी स्थित घर में नजर बंद किया गया।

वहीं, श्याम बाबा की यात्रा के बाद हुलागंज से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विधायक अमिताभ बाजपेयी ने पुलिस से जद्दोजहद की। इसके बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलाने के बहाने विधायक अमिताभ बाजपेई को लेकर पुलिस लाइन आए।
