UP IAS promotion : 21 आईएएस को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, सचिव के पद पर होगी पदोन्नति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में 21 आईएएस को प्रमोशन देकर क्रमशः प्रमुख सचिव और सचिव के पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकार से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1999 बैच के 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन देकर प्रमुख सचिव के पद पर भेजा जायेगा। जबकि 2008 बैच के 17 आईएएस अफसरों को सचिव बनाया जायेगा।

यह पदोन्नति 1 जनवरी 2024 से लागू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में प्रमुख सचिव और सचिव के पद के सापेक्ष उन पर कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है। ऐसे में इस प्रयास से उनका वर्कलोड कम करने में आसानी मिलेगी। साथ ही सरकार के कार्यों को भी समय से पूरा किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: कौशांबी: पूर्व विधायक के मामा के घर में धमाका, तीन मकान हुए क्षतिग्रस्त, हड़कंप

संबंधित समाचार