बरेली: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
बरेली,अमृत विचार। जिले में बढ़ती गौकसी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने रात में गश्त को बढ़ा दिया है। बीती देर रात थाना हाफिजगंज पुलिस गस्त कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गोली एक बदमाश के पैर के लग गई और एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने पुलिस मुठभेड के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से एक घायल अवस्था में था। उपचार के लिए घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी नवाबगंज के निर्देशन पर थाना हाफिजगंज पुलिस द्वारा बीती रात समय करीब 4.00 बजे प्रातः चैकिंग के दौरान ग्रेम गांव के पास लाडपुर गौटिया मार्ग पर पीलीभीत बाईपास के पास एक संदिग्ध मोटर साईकिल आती दिखाई दी, जिसको चैकिंग के लिए रोका गया तो संदिग्ध बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ में जबाबी कार्यवाही में फायर किया गया जिससे एक बदमाश के दाहिने पैर में चोट/गोली लगी।
आमने सामने की फायरिंग में थाना हाफिजगंज पर नियुक्त कांस्टेबल हीरालाल राठी भी घायल हो गये। इस दौरान पुलिस ने दोनो बदमाशो को मौके पर पकड़ लिया। जिनके कब्जे से 02 तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मो0सा0 व गौवध करने के उपकरण बरामद हुए।
पकडे गये बदमाशो ने पूछताछ पर अपना नाम सलीम पुत्र कलुआ निवासी ग्राम टोडीपुरा थाना टाण्डा जिला रामपुर, सलीम पुत्र शकूर निवासी ग्राम दोलपुरी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया।
उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 25 अक्टूबर को सुन्दरी गाँव में हुई गौकशी के सम्बन्ध में हमने अपने पूर्व परिचित साथी समीर कुन्जा व अन्य साथियों के साथ गौकशी की थी। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त सलीम पुत्र कलुआ को पुलिस निगरानी व कांस्टेबल हीरालाल राठी को उपचार लिए पहले सीएचसी नवाबगंज भेजा गया था । जहां से बदमाश व आरक्षी जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गिर रहा शेयर बाजार, 31 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की बढ़ी चिंता
