कांग्रेस : स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कन्हैया कुमार भी करेंगे प्रचार

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, जिसमें गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है।

सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सुरेश पचोरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव के भी नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुलनाथ ने भी कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में जगह बनाई है।

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राज्य में कांग्रेस का प्रचार करने आएंगे।

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर भी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगेेंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्रियों जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, ओंकार सिंह मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सांसद विवेक तन्खा एवं राजमणि पटेल को भी पार्टी ने प्रदेश में अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है। प्रदेश में कांग्रेस का जाना-माना चेहरा मीनाक्षी नटराजन ने भी इस सूची में जगह बनाई है। 

ये भी पढ़ें - राजस्थान: पुलिस ने किए चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से 200 करोड़ रुपये के ‘मुफ्त उपहार’ जब्त 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कार्यकर्ता ही ताकत, सेवा ही मेरा संकल्प... बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- आदेश नहीं, संवाद करूंगा; रूल नहीं, रोल निभाऊंगा
ब्लू जर्सी-खाकी वर्दी दोनो का सम्मान एक समान... UP पुलिस पॉडकास्ट ‘बीऑन्ड द बैच’ में दीप्ति शर्मा ने साझा किए अनुभव
Cough Syrup Smuggling: आलोक के घर लगे CCTV कैमरों की रिकार्डिंग डिलीट... जमीन खरीद से लेकर कोठी बनवाने तक की रकम का आंकलन करने में जुटी ईडी
दुधवा नेशनल पार्क की सैर अब आसान और सस्ती: एक रात-दो दिन के 5 विशेष पैकेज लॉन्च
'सबको हुनर, सबको रोजगार' के लक्ष्य के साथ कौशल विकास पर जोर... बोले पुलकित खरे- हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी