लखनऊ: नवंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र, योगी सरकार का है यह प्लान!
लखनऊ। यूपी की विधानसभा में नवंबर के दूसरे हफ्ते में शीतकालीन सत्र शुरू होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सत्र में अयोध्या के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जा सकता है। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। योगी सरकार का ये शीतकालीन सत्र काफी हद तक चुनावी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: आतंकी संगठन लश्कर ने सहारनपुर और मेरठ रेलवे स्टेशन उड़ाने की दी धमकी
