बलिया में हुआ भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने टैंपो को मारी टक्कर, चार की मौत, छह घायल
बलिया। बलिया के गडवार थानाक्षेत्र के चिलकहर चट्टी इलाके में शनिवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी देते हुए गडवार थाने के थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि चिलकहर चट्टी के पास एक टैंपो को अज्ञान वाहन ने सामने से टक्कर मार दी और फरार हो गया।
इस हादसे में चार लोगोों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्षतिग्रस्त टैंपो को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि टैंपों में सवार सभी लोग हलवाई का काम करते हैं और किसी मैरिज हाल में खाना बनाने के बाद घर लौट रहे थे। वहीं मामले की जानकारी मिलते पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी एस आनंद जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: नवंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र, योगी सरकार का है यह प्लान!
