बिहार: नशे में महिला सहकर्मी की बैरक में घुसा कॉन्स्टेबल, करने लगा दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के एक सिपाही को शराब पीकर अपने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नवगछिया पुलिस जिला के न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार की देर रात को एक सिपाही जयबदन सिंह ने शराब के नशे में महिला सिपाही बैरक में घुसकर महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। 

इस दौरान पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर बगल से पहुंचे अन्य सिपाहियों ने उसे पकड़ने के बाद नवगछिया पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नवगछिया के वरीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला सिपाही से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बाद में उसे महिला पुलिस अधिकारी के साथ मेडिकल टेस्ट के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला सिपाही के लिखित बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी सिपाही जयबदन सिंह को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा उसके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- केरल विस्फोट : अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजयन से बात की, NSG और NIA दल भेजे

संबंधित समाचार