बरेली : उत्तरायणी जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारिणी का गठन, अमित कुमार पंत बने अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सिविल लाइंस स्थित आईएमए हॉल में आज उत्तरायणी जनकल्याण समिति की आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के तीन पदों पर चुनकर आए अध्यक्ष अमित कुमार पंत, महामंत्री मनोज पांडेय और कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह बिष्ट को मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश्वर पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इसके बाद प्रबंध कार्यकारिणी 2023-24 के लिए उत्तरायणी जनकल्याण समिति के बॉयलाज और नियमावली के अनुसार पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने अम्बा दत्त मठपाल और कुंवर सिंह बिष्ट को अधिकारी नियुक्त किया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने आमसभा में कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए समिति के अन्य पदों के चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

1161727b-f6b0-463f-8bf0-a256252134b1

इसके बाद उत्तरायणी जनकल्याण समिति अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों की पूरी सूची पेश की गई। जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को घोषित किया। जिसमें डी.डी. बेलवाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। 

वहीं गिरीश चंद्र पांडेय, सुमन देव कुकरेती, के.एस. रावत, माधवानंद तिवारी, पी.सी. पाठक, पी.एस. जीना, के.सी. सती, मोहन चंद्र जोशी, आनंद सिंह भंडारी, भवानी दत्त जोशी को संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 50 से अधिक अन्य सदस्य चयनित किए गए हैं। 

0d4776c0-33a4-4dfa-a485-6b3a75e38549

उत्तरायणी जन कल्याण समिति की नई प्रबंध कार्यकारिणी 2023-24 का गठन किया गया है। जिसमें समिति के तमाम पर्वतीय बंधुओं को जोड़ा गया है। जिनके साथ मिलकर मेला को विकसित कर और बेहतर बनाया जाएगा।-अमित कुमार पंत,  नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उत्तरायणी जन कल्याण समिति

ये भी पढ़ें- बरेली: परसाखेड़ा चौकी के सामने हो रहा अवैध खनन, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार