Kanpur Dehat Accident: अनियंत्रित कार से कुचलकर नानी व मासूम की मौत… टेसू और झुंझिया विवाह कार्यक्रम देखने पहुंचे थे
कानपुर देहात में अनियंत्रित कार से कुचलकर नानी व मासूम की मौत।
कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र में अनियंत्रित कार से कुचलकर नानी व मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कानपुर देहात, अमृत विचार। भौंरा गांव में टेसू-झुंझिया का विवाह देख रही भीड़ में एक अनियंत्रित कार जा घुसी। जिसकी चपेट में आकर नानी व नातिन की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूरा थाना क्षेत्र के भौंरा गांव में रविवार की रात रिंद नदी किनारे पारंपरिक टेसू और झुंझिया विवाह कार्यक्रम चल रहा था। जिसको देखने के लिए आसपास गांव के लोगों की भीड़ नदी किनारे मौजूद थी। कार्यक्रम में भौंरा गांव निवासी रामबली यादव की पत्नी राम प्यारी (55) अपनी नातिन हिमांशी पुत्री सुधीर कुमार (4) निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद, सुनील कुमार की पत्नी सविता व अभिमन्यु यादव की पत्नी रामकली सहित अन्य महिलाएं व बच्चे टेसू का नाच देख रहे थे। गाजे बाजे के साथ चल रहे टेसू-झुंझिया विवाह कार्यक्रम में लोग नाच गाना कर रहे थे।
तभी एक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी और लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। जिसकी चपेट में आकर रामप्यारी व उनकी नातिन हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिमन्यु यादव की पत्नी रामप्यारी कार के नीचे फंस गई। साथ ही कार की चपेट में आकर सविता पत्नी सुनील सहित कई अन्य लोग घायल हो गए।
घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों घायलों को सीएचसी ले गए। वहां से उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। रूरा थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अनियंत्रित कार में फंसी महिला, दूसरी उछल कर दूर गिरी
भौंरा गांव में टेसू झुंझिया की शादी बारात में शामिल चचेरी नानी व नातिन की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं हादसे मंे मृतका की सगी नानी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका रामप्यारी के देवर अभिमन्यु यादव व देवरानी रामकली की पुत्री रश्मी अपने मायके छोटी पुत्री हिमांशी के साथ भौंरा गांव आई थी। जहां शनिवार की रात मां रश्मी, नानी रामप्यारी, रामकली व पड़ोस की सविता के साथ रिंद नदी जा रही टेसू-झुंझिया की बारात में शामिल होने गई थी। तभी पीछे से आई अनियंत्रित कार ने लोगों को कुचल दिया। जिससे रामप्यारी व हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामकली कार के नीचे फंस गई और सविता उछलकर दूर जा गिरी।
अचानक लोगों को रौंदने लगी अनियंत्रित कार
भौंरा गांव के अनिल कुमार पांडेय, सुजान सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव में खेतीबाड़ी करने वाले रामबली अपनी पत्नी रामप्यारी पुत्र अशोक व भाईयों के साथ रहते थे। शनिवार की रात टेसू-झुंझिया की बारात रिंद नदी पर जा रही थी। बारात में टैªक्टर पर डीजे बज रहा था। महिलाएं बच्चे टैक्टर के आगे चल रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित कार भीड़ में घुसकर लोगों को रौंदने लगी। जिससे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल सका और चपेट में आकर चचेरी नानी व नातिन की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
