लखनऊ: IND Vs ENG मुकाबले को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह, Ekana के बाहर टीम India के लिए किया Cheers!
लखनऊ। भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का महा मुकाबला आज राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं मैच शुरू होने से पहले मुकाबला देखने पहुंचे दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का महा मुकाबला देखने के लिए भारत के कई राज्यों के अलावा विदेशों से भी लोग पहुंचे हैं।

रविवार सुबह से ही इकाना स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी। इस दौरान स्टेडियम के बाहर इंडिया-इंडिया के शोरों से क्रिकेट प्रेमियों ने माहौल रोमांचक बना दिया। साथ ही दर्शक विराट-रोहित को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित दिखे। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले को लेकर दर्शकों में रोमांच चरम पर देखने को मिला। इस दौरान दर्शक इंडिया के समर्थन में काफी उत्साह के साथ मदहोश नजर आये।

बच्चों से लेकर युवाओं तक दर्शक अपने गालों पर तिरंगा बनवाते हुए दिखे। साथ ही दर्शकों ने इंडिया टीम की जर्सी में जमकर भारतीय टीम को चीयर्स किया। दर्शकों ने बताया कि आज के मुकाबले को लेकर वह सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और टीम इंडिया की ऐतहासिक जीत का गवाह बनने आए हैं। उन्होने कहा कि इंडिया आज का मुकाबला जीतेगा और टीम इंडिया एक नया इतिहास बनाएगा। दर्शकों ने एक और दिलचस्प बात जोड़ा और कहा कि आज टीम इंडिया इंग्लैंड को जरूर हराएगी और हम इंग्लैंड से तीन गुना लगान वसूल करेंगे!
यह भी पढ़ें: जन्म से कोई भी वैज्ञानिक नहीं होता: कर्नल मुनेंद्र
