अमरोहा: रामगंगा नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
अमरोहा। मन्डी धनौरा की रामगंगा पोशाक नहर में लोगों को अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव की शिनाख्त की जा रही है। शनिवार देर शाम ग्रामीणों को चुचैला कला रेलवे पुल के नीचे रामगंगा पोशाक नहर में एक शव पड़ा दिखाई …
अमरोहा। मन्डी धनौरा की रामगंगा पोशाक नहर में लोगों को अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव की शिनाख्त की जा रही है। शनिवार देर शाम ग्रामीणों को चुचैला कला रेलवे पुल के नीचे रामगंगा पोशाक नहर में एक शव पड़ा दिखाई दिया। शव को देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने पुलिस को तत्काल फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद उसकी शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
थाना प्रभारी अरविंद बालियान ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त की जा रही है।
