रामपुर : ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार वृद्ध को बस ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंघारा सिंह का फाइल फोटो।

बिलासपुर, अमृत विचार। ड्यूटी से घर वापस लौट रहे एक बाइक सवार वृद्ध को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिशारदनगर का रहने वाला करीब 55 वर्षीय सिंघारा सिंह हाईवे स्थित जीपीएल फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार दोपहर मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात वह बाइक द्वारा फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया।

हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि हादसे के बाद से आरोपी चालक बस सहित फरार बताया जा रहा है।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुपुर्द ए खाक
स्वार। शनिवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे तहसील क्षेत्र के गांव जामिन गंज नखियाई निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य इस्लाम हुसैन बल्ली एक शादी समारोह मे शिरकत करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। स्वार-बिलासपुर  मार्ग पर एक ट्राले व उनकी कार में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत हो गई। रविवार को जामिन गंज नखियाई स्थित कब्रिस्तान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनके जनाजे की नमाज में बड़ी तादाद मे लोगों ने शिरकत की। मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: छापेमारी में आजम के करीबी ठेकेदार के घर से 20 लाख का सोना और नकदी बरामद

संबंधित समाचार